Search engine for discovering works of Art, research articles, and books related to Art and Culture
ShareThis
Javascript must be enabled to continue!

शिक्षित बेरोजगारों पर सरकारी योजनाओं का प्रभाव बाँका जिला के संदर्भ में समीक्षात्मक अध्ययन

View through CrossRef
यह अध्ययन बिहार राज्य के बाँका जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के वास्तविक प्रभाव का विश्लेषण करता है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी प्रमुख योजनाओं को केंद्र में रखते हुए, यह शोध यह जानने का प्रयास करता है कि क्या ये योजनाएँ बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में सार्थक सिद्ध हो रही हैं। प्राथमिक आंकड़ों पर आधारित इस अध्ययन में 50 शिक्षित बेरोजगार प्रतिभागियों से जानकारी एकत्र की गई। विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि लगभग 60ः प्रतिभागियों को इन योजनाओं से कोई सीधा लाभ नहीं मिला। जिन प्रतिभागियों ने योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास किया, उन्हें प्रक्रिया की जटिलता, ऋण अस्वीकृति, प्रशिक्षण की अनुपलब्धता और प्रशासनिक सहयोग के अभाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त, यह भी सामने आया कि अधिकांश युवाओं को योजनाओं की जानकारी सरकारी माध्यमों के बजाय व्यक्तिगत संपर्कों या सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई। शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि वर्तमान स्वरूप में ये योजनाएँ ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों जैसे बाँका जिले में शिक्षित बेरोजगारों के लिए अपेक्षित रूप से प्रभावी नहीं हैं। इस स्थिति में सुधार के लिए अनुसंधान में कुछ व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं, जैसे योजनाओं की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पुनःसंरचना, आवेदन प्रक्रिया का सरलीकरण, ब्लॉक स्तर पर हेल्पडेस्क की स्थापना, तथा पंचायत स्तर पर निगरानी समितियों का गठन। मुख्य शब्द बाँका जिला, शिक्षित बेरोजगार, सरकारी योजनाएँ, मुद्रा योजना, स्वरोजगार, योजना क्रियान्वयन, ग्रामीण बेरोजगारी, युवा सशक्तिकरण।
Title: शिक्षित बेरोजगारों पर सरकारी योजनाओं का प्रभाव बाँका जिला के संदर्भ में समीक्षात्मक अध्ययन
Description:
यह अध्ययन बिहार राज्य के बाँका जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के वास्तविक प्रभाव का विश्लेषण करता है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी प्रमुख योजनाओं को केंद्र में रखते हुए, यह शोध यह जानने का प्रयास करता है कि क्या ये योजनाएँ बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में सार्थक सिद्ध हो रही हैं। प्राथमिक आंकड़ों पर आधारित इस अध्ययन में 50 शिक्षित बेरोजगार प्रतिभागियों से जानकारी एकत्र की गई। विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि लगभग 60ः प्रतिभागियों को इन योजनाओं से कोई सीधा लाभ नहीं मिला। जिन प्रतिभागियों ने योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास किया, उन्हें प्रक्रिया की जटिलता, ऋण अस्वीकृति, प्रशिक्षण की अनुपलब्धता और प्रशासनिक सहयोग के अभाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त, यह भी सामने आया कि अधिकांश युवाओं को योजनाओं की जानकारी सरकारी माध्यमों के बजाय व्यक्तिगत संपर्कों या सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई। शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि वर्तमान स्वरूप में ये योजनाएँ ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों जैसे बाँका जिले में शिक्षित बेरोजगारों के लिए अपेक्षित रूप से प्रभावी नहीं हैं। इस स्थिति में सुधार के लिए अनुसंधान में कुछ व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं, जैसे योजनाओं की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पुनःसंरचना, आवेदन प्रक्रिया का सरलीकरण, ब्लॉक स्तर पर हेल्पडेस्क की स्थापना, तथा पंचायत स्तर पर निगरानी समितियों का गठन। मुख्य शब्द बाँका जिला, शिक्षित बेरोजगार, सरकारी योजनाएँ, मुद्रा योजना, स्वरोजगार, योजना क्रियान्वयन, ग्रामीण बेरोजगारी, युवा सशक्तिकरण।.

Related Results

सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्र एवं छात्राओं की कम्प्यूटर अभिवृत्ति का अध्ययन
सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्र एवं छात्राओं की कम्प्यूटर अभिवृत्ति का अध्ययन
प्रस्तुत षोध अध्ययन में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं की कम्प्यूटर अभिवृत्ति के संदर्भ में अध्ययन किया गया। षोध अध्ययन में ब्लाॅक न...
विकेंद्रीकरण और सुशासन: पंचायती राज की भूमिका
विकेंद्रीकरण और सुशासन: पंचायती राज की भूमिका
यह शोध पत्र भारत में विकेंद्रीकरण (Decentralization) और सुशासन (Good Governance) के बीच अंतर्संबंध का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है, विशेष रूप से पंचायती राज संस्थाओं (Panchayati R...
वैदिक संस्कृति में वृक्ष-पूजा: एक अध्ययन
वैदिक संस्कृति में वृक्ष-पूजा: एक अध्ययन
वैदिक वाङ्मय में वृक्षों की उपादेयता को महिमामंडित किया गया है। ऋग्वेद में वृक्षों को वनस्पति (वनों के अधिपति) कहा गया है। वनस्पतियों को देवता केे रूप में ख्याति प्राप्ति करके एक म...
Vartmaan Samay Ki Uchch Shiksha Mein Mahilaon Ki Sahabhaagita Ki Vartmaan Pariprekshy Mein Sthiti
Vartmaan Samay Ki Uchch Shiksha Mein Mahilaon Ki Sahabhaagita Ki Vartmaan Pariprekshy Mein Sthiti
उच्च शिक्षा में महिलाओं की सहभागिता पर विचार करते समय यह स्पष्ट होता है कि पिछले कुछ दशकों में महिलाओं के शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। पहले जहां समाज में महिलाओं ...
कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित आर्थिक समस्याएँ
कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित आर्थिक समस्याएँ
हिन्दी की सुविख्यात लेखिका कृष्णा सोबती जी ने अपने उपन्यासों में अधिकतर समाज के मध्यवर्ग को चित्रित किया है। जिसके अन्तर्गत उच्च मध्यवर्ग व मध्यवर्ग दोनों का ही समावेश है। मध्यवर्ग...
कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित नैतिक समस्याएँ
कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित नैतिक समस्याएँ
भारतीय साहित्य के परिदृश्य पर हिन्दी की सुविख्यात कथाकार कृष्णा सोबतीजी के उपन्यासों में चित्रित नैतिक समस्याओं पर प्रकाश डालने पर ज्ञात होता है। कृष्णाजी ने अपने उपन्यासों में उन ...
सोशल मीडियाः अभिव्यक्ति के नए चौनल
सोशल मीडियाः अभिव्यक्ति के नए चौनल
1947 में भारत को आजादी मिली थी। देश के प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के उपरान्त मिला था, किन्तु कुछ साल पहले तक अभिव्यक्ति के ...
भारत में सूचना का अधिकार और सुशासन: पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सशक्तीकरण का संस्थागत विश्लेषण
भारत में सूचना का अधिकार और सुशासन: पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सशक्तीकरण का संस्थागत विश्लेषण
सूचना का अधिकार (RTI) आधुनिक लोकतांत्रिक शासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और नागरिक सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण उपकरण है। भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 प्रशासनिक कार्यप्रण...

Back to Top