Javascript must be enabled to continue!
उच्च शिक्षा के शिक्षकों में शिक्षक प्रभावशीलता का तुलनात्मक अध्ययन
View through CrossRef
उच्च शिक्षा किसी भी राष्ट्र के ज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार का प्रमुख आधार होती है। उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की प्रभावशीलता विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि, शोध गुणवत्ता तथा संस्थागत उत्कृष्टता को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य उच्च शिक्षा के शिक्षकों की शिक्षक प्रभावशीलता का तुलनात्मक अध्ययन करना है। अध्ययन में शासकीय एवं निजी महाविद्यालयोंध्विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की शिक्षक प्रभावशीलता की तुलना की गई। अध्ययन के लिए वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। 400 शिक्षकों का चयन स्तरीकृत दैव निदर्शन विधि से किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन तथा टी-परीक्षण का प्रयोग किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि शिक्षक प्रभावशीलता के समग्र स्तर में दोनों समूहों के बीच सार्थक अंतर पाया गया तथा निजी संस्थानों के शिक्षकों का औसत शिक्षक प्रभावशीलता स्तर अपेक्षाकृत अधिक था। अध्ययन यह भी इंगित करता है कि शिक्षक प्रशिक्षण, शोध सहभागिता, डिजिटल दक्षता एवं संस्थागत सहयोग शिक्षक प्रभावशीलता को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं। उच्च शिक्षा में शिक्षक प्रभावशीलता का मूल्यांकन केवल छात्र परिणामों से नहीं, बल्कि शिक्षण प्रक्रिया, कक्षा व्यवहार, शोध एवं व्यावसायिक विकास जैसे बहुआयामी पक्षों से किया जाना चाहिए।
Vagisha Education and Welfare Trust
Title: उच्च शिक्षा के शिक्षकों में शिक्षक प्रभावशीलता का तुलनात्मक अध्ययन
Description:
उच्च शिक्षा किसी भी राष्ट्र के ज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार का प्रमुख आधार होती है। उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की प्रभावशीलता विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि, शोध गुणवत्ता तथा संस्थागत उत्कृष्टता को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य उच्च शिक्षा के शिक्षकों की शिक्षक प्रभावशीलता का तुलनात्मक अध्ययन करना है। अध्ययन में शासकीय एवं निजी महाविद्यालयोंध्विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की शिक्षक प्रभावशीलता की तुलना की गई। अध्ययन के लिए वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। 400 शिक्षकों का चयन स्तरीकृत दैव निदर्शन विधि से किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन तथा टी-परीक्षण का प्रयोग किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि शिक्षक प्रभावशीलता के समग्र स्तर में दोनों समूहों के बीच सार्थक अंतर पाया गया तथा निजी संस्थानों के शिक्षकों का औसत शिक्षक प्रभावशीलता स्तर अपेक्षाकृत अधिक था। अध्ययन यह भी इंगित करता है कि शिक्षक प्रशिक्षण, शोध सहभागिता, डिजिटल दक्षता एवं संस्थागत सहयोग शिक्षक प्रभावशीलता को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं। उच्च शिक्षा में शिक्षक प्रभावशीलता का मूल्यांकन केवल छात्र परिणामों से नहीं, बल्कि शिक्षण प्रक्रिया, कक्षा व्यवहार, शोध एवं व्यावसायिक विकास जैसे बहुआयामी पक्षों से किया जाना चाहिए।.
Related Results
Vartmaan Samay Ki Uchch Shiksha Mein Mahilaon Ki Sahabhaagita Ki Vartmaan Pariprekshy Mein Sthiti
Vartmaan Samay Ki Uchch Shiksha Mein Mahilaon Ki Sahabhaagita Ki Vartmaan Pariprekshy Mein Sthiti
उच्च शिक्षा में महिलाओं की सहभागिता पर विचार करते समय यह स्पष्ट होता है कि पिछले कुछ दशकों में महिलाओं के शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। पहले जहां समाज में महिलाओं ...
भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) का STEM शिक्षा में एकीकरण: प्री-सेवा एवं सेवा-रत अध्यापकों के बीच जागरूकता, दृष्टिकोण एवं व्यवहार का सर्वेक्षण अध्ययन
भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) का STEM शिक्षा में एकीकरण: प्री-सेवा एवं सेवा-रत अध्यापकों के बीच जागरूकता, दृष्टिकोण एवं व्यवहार का सर्वेक्षण अध्ययन
भारत की शैक्षिक और वैज्ञानिक विरासत हजारों वर्षों पुरानी है, जिसमें गणित, खगोलशास्त्र, धातु विज्ञान, चिकित्सा, वास्तुकला, कृषि और पर्यावरणीय संरक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखन...
राष्ट्र नायक: प्रो. डॉ. के. पी. यादव
राष्ट्र नायक: प्रो. डॉ. के. पी. यादव
ज्ञान की यात्रा एक निरंतर विकसित होने वाली प्रक्रिया है, जो सभ्यताओं को आकार देती है, दृष्टिकोण को परिष्कृत करती है और मानवता की प्रगति को प्रेरित करती है। शिक्षा के व्यापक क्षेत्र...
शिक्षा के क्षेत्र में उर्दू साहित्य का प्रभाव
शिक्षा के क्षेत्र में उर्दू साहित्य का प्रभाव
भारतीय शिक्षा प्रणाली में उर्दू साहित्य का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुआयामी रहा है। यह शोध पत्र शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उर्दू साहित्य के प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षक उत्तरदायित्व: एक विश्लेषण
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षक उत्तरदायित्व: एक विश्लेषण
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 भारत के शैक्षिक परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी बदलाव का प्रतीक है, जिसका लक्ष्य देश की शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी के वैश्विक मानकों के अनुरूप बनान...
नवाचारी शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देने में राष्ट्रिय शिक्षा निति-2020 की भूमिका
नवाचारी शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देने में राष्ट्रिय शिक्षा निति-2020 की भूमिका
भारत की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, समावेशन और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 एक ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी दस्तावेज़ है। यह नीति भा...
कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित आर्थिक समस्याएँ
कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित आर्थिक समस्याएँ
हिन्दी की सुविख्यात लेखिका कृष्णा सोबती जी ने अपने उपन्यासों में अधिकतर समाज के मध्यवर्ग को चित्रित किया है। जिसके अन्तर्गत उच्च मध्यवर्ग व मध्यवर्ग दोनों का ही समावेश है। मध्यवर्ग...
इतिहास शिक्षण का निर्णायक उपकरण शिक्षक
इतिहास शिक्षण का निर्णायक उपकरण शिक्षक
किसी विषय का शिक्षण एक कला है । जो विषय की प्रकृति के अनुसार बदलती रहती है । इसलिए विषय शिक्षक, कक्षा में शिक्षण के क्रम में विषय की अवधारणाओं को समझाने के दौरान कई चुनौतियों से रू...

