Javascript must be enabled to continue!
पं० जगन्नाथ के लोक साहित्य में सामाजिक मूल्य
View through CrossRef
सामाजिक मूल्य वे सिद्धांत हैं जो किसी भी समाज में लोगों के व्यवहार और क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। ये मूल्य सामाजिक व्यवहार, संवेदनशीलता और पारस्परिक सम्मान पर आधारित होते हैं और एक सुव्यवस्थित समाज का निर्माण करते हैं। प्रमुख सामाजिक मूल्यों में दूसरों के प्रति सम्मान रखना, परस्पर विचारों को आदर देना, सहयोग, सच्चाई, ईमानदारी, सबके प्रति न्याय, समानता का व्यवहार, दूसरों के प्रति दया, अपने कर्त्तव्यों को निभाने का भाव और समाज में सद्भावना बनाए रखना शामिल हैं। ये मूल्य समाज में एकता, सुख और शांति का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील बनाते हैं। प्रस्तुत शोध पत्र में पं० जगन्नाथ के लोक साहित्य में निहित सामाजिक मूल्यों का वर्णन किया गया है। पंडित जगन्नाथ हरियाणा के एक प्रसिद्ध लोक कवि और गायक थे। पं० जगन्नाथ के लोक साहित्य में सामाजिक मूल्यों का विशेष स्थान है जो समाज में नैतिकता, कर्त्तव्यपालन, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और समानता के सिद्धांतों को बल देते हैं। उनके लोक साहित्य का उद्देश्य समाज में नैतिकता और एकता की भावना का प्रचार करना है। पं० जगन्नाथ के साहित्य में समाज के विभिन्न पहलुओं को छूने वाले मूल्य अत्यंत गहनता से प्रस्तुत किए गए हैं। उनके लेखन में सामूहिकता, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया गया है जो किसी भी समाज की मजबूती का आधार होती है। उनका साहित्य समाज में विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों के बीच सामंजस्य और सह-अस्तित्व की शिक्षा देता है। उनका मानना है कि समाज तभी विकसित हो सकता है जब उसमें सभी लोग मिलजुल कर एकता और प्रेमपूर्वक रहें। पं० जगन्नाथ के लोक साहित्य में नैतिकता और कर्त्तव्यपालन की भावना का स्थान सर्वोपरि है। उनकी रचनाओं में आदर्श व्यवहार, सत्यता, ईमानदारी और कर्त्तव्यपालन जैसे सामाजिक मूल्यों की चर्चा की गई है जो व्यक्ति को सही और गलत का बोध कराते हैं और समाज में एक अच्छे नागरिक के गुण विकसित करते हैं।
Granthaalayah Publications and Printers
Title: पं० जगन्नाथ के लोक साहित्य में सामाजिक मूल्य
Description:
सामाजिक मूल्य वे सिद्धांत हैं जो किसी भी समाज में लोगों के व्यवहार और क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। ये मूल्य सामाजिक व्यवहार, संवेदनशीलता और पारस्परिक सम्मान पर आधारित होते हैं और एक सुव्यवस्थित समाज का निर्माण करते हैं। प्रमुख सामाजिक मूल्यों में दूसरों के प्रति सम्मान रखना, परस्पर विचारों को आदर देना, सहयोग, सच्चाई, ईमानदारी, सबके प्रति न्याय, समानता का व्यवहार, दूसरों के प्रति दया, अपने कर्त्तव्यों को निभाने का भाव और समाज में सद्भावना बनाए रखना शामिल हैं। ये मूल्य समाज में एकता, सुख और शांति का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील बनाते हैं। प्रस्तुत शोध पत्र में पं० जगन्नाथ के लोक साहित्य में निहित सामाजिक मूल्यों का वर्णन किया गया है। पंडित जगन्नाथ हरियाणा के एक प्रसिद्ध लोक कवि और गायक थे। पं० जगन्नाथ के लोक साहित्य में सामाजिक मूल्यों का विशेष स्थान है जो समाज में नैतिकता, कर्त्तव्यपालन, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और समानता के सिद्धांतों को बल देते हैं। उनके लोक साहित्य का उद्देश्य समाज में नैतिकता और एकता की भावना का प्रचार करना है। पं० जगन्नाथ के साहित्य में समाज के विभिन्न पहलुओं को छूने वाले मूल्य अत्यंत गहनता से प्रस्तुत किए गए हैं। उनके लेखन में सामूहिकता, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया गया है जो किसी भी समाज की मजबूती का आधार होती है। उनका साहित्य समाज में विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों के बीच सामंजस्य और सह-अस्तित्व की शिक्षा देता है। उनका मानना है कि समाज तभी विकसित हो सकता है जब उसमें सभी लोग मिलजुल कर एकता और प्रेमपूर्वक रहें। पं० जगन्नाथ के लोक साहित्य में नैतिकता और कर्त्तव्यपालन की भावना का स्थान सर्वोपरि है। उनकी रचनाओं में आदर्श व्यवहार, सत्यता, ईमानदारी और कर्त्तव्यपालन जैसे सामाजिक मूल्यों की चर्चा की गई है जो व्यक्ति को सही और गलत का बोध कराते हैं और समाज में एक अच्छे नागरिक के गुण विकसित करते हैं।.
Related Results
कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित नैतिक समस्याएँ
कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित नैतिक समस्याएँ
भारतीय साहित्य के परिदृश्य पर हिन्दी की सुविख्यात कथाकार कृष्णा सोबतीजी के उपन्यासों में चित्रित नैतिक समस्याओं पर प्रकाश डालने पर ज्ञात होता है। कृष्णाजी ने अपने उपन्यासों में उन ...
सोशल मीडियाः अभिव्यक्ति के नए चौनल
सोशल मीडियाः अभिव्यक्ति के नए चौनल
1947 में भारत को आजादी मिली थी। देश के प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के उपरान्त मिला था, किन्तु कुछ साल पहले तक अभिव्यक्ति के ...
आधुनिक हिंदी साहित्य को आकार देने में लोक साहित्य की भूमिका
आधुनिक हिंदी साहित्य को आकार देने में लोक साहित्य की भूमिका
सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के अधिक पुरातन रूपों और अधिक आधुनिक साहित्यिक विधियों के बीच एक सेतु के रूप में, लोक साहित्य आधुनिक हिंदी साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण रहा है। कहावतें, गीत...
कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित आर्थिक समस्याएँ
कृष्णा सोबती के उपन्यासों में चित्रित आर्थिक समस्याएँ
हिन्दी की सुविख्यात लेखिका कृष्णा सोबती जी ने अपने उपन्यासों में अधिकतर समाज के मध्यवर्ग को चित्रित किया है। जिसके अन्तर्गत उच्च मध्यवर्ग व मध्यवर्ग दोनों का ही समावेश है। मध्यवर्ग...
Kirtilata ka punarpath
Kirtilata ka punarpath
भारतीय वाङ्ग्मय में राजप्रशस्ति काव्यों की अविछिन्न परंपरा रही है। चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में पाणिनी के ‘पातालविजय’ और ‘जम्बावतीविजय’ से लेकर वामन, उदभट्ट, धनंजय के ‘दसरूपक’ से होत...
भारत में सूचना का अधिकार और सुशासन: पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सशक्तीकरण का संस्थागत विश्लेषण
भारत में सूचना का अधिकार और सुशासन: पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सशक्तीकरण का संस्थागत विश्लेषण
सूचना का अधिकार (RTI) आधुनिक लोकतांत्रिक शासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और नागरिक सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण उपकरण है। भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 प्रशासनिक कार्यप्रण...
नैतिकता और मूल्य- आधारित शिक्षा
नैतिकता और मूल्य- आधारित शिक्षा
नैतिकता और मूल्य आधारित शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन के सही और गलत पक्ष को समझने, अपने आचार-व्यवहार में सुधार लाने और समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करन...
CONTEMPORARY EFFECTS ON MADHUBANI FOLK PAINTING
CONTEMPORARY EFFECTS ON MADHUBANI FOLK PAINTING
Today, artists are doing new experiments in Madhubani folk painting, these experiments are natural as well with changing times. This change is the eternal truth of nature. We belie...

