Search engine for discovering works of Art, research articles, and books related to Art and Culture
ShareThis
Javascript must be enabled to continue!

प्रतिष्ठा उपनिषद्

View through CrossRef
प्रतिष्ठा उपनिषद् एक मौलिक दार्शनिक ग्रन्थ है, जिसका उद्देश्य "प्रतिष्ठा" की प्रचलित सामाजिक अवधारणा का पुनर्विचार करते हुए उसके वास्तविक आध्यात्मिक स्वरूप का उद्घाटन करना है। यह ग्रन्थ देवराज इन्द्र की आन्तरिक वेदना से प्रारम्भ होता है, जहाँ स्वर्ग के अधिपति होने पर भी वे स्वयं को मृत्युलोक में अप्रतिष्ठित अनुभव करते हैं। इस प्रश्न के माध्यम से ग्रन्थ यह खोज करता है कि क्या प्रतिष्ठा वास्तव में बाह्य सम्मान, पद, प्रसिद्धि अथवा सामाजिक स्वीकृति का नाम है, अथवा वह चेतना की कोई गहन अवस्था है। इस उपनिषद् में इन्द्र को केवल एक वैदिक देवता के रूप में नहीं, अपितु समष्टि चेतना, मानव इन्द्रियों के अधिपति तथा समाज की सामूहिक मानसिक अवस्था के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। शिवमहापुराण में वर्णित प्रत्येक कल्प में नवीन इन्द्र की अवधारणा को दार्शनिक आधार प्रदान करते हुए यह प्रतिपादित किया गया है कि प्रत्येक नवीन सृष्टि के साथ एक नवीन सामूहिक चेतना का भी उदय होता है, जिसका प्रतीक इन्द्र है। इस प्रकार इन्द्र किसी स्थायी व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रत्येक कल्प में प्रकट होने वाली सामूहिक मानव-चेतना का द्योतक है।
Title: प्रतिष्ठा उपनिषद्
Description:
प्रतिष्ठा उपनिषद् एक मौलिक दार्शनिक ग्रन्थ है, जिसका उद्देश्य "प्रतिष्ठा" की प्रचलित सामाजिक अवधारणा का पुनर्विचार करते हुए उसके वास्तविक आध्यात्मिक स्वरूप का उद्घाटन करना है। यह ग्रन्थ देवराज इन्द्र की आन्तरिक वेदना से प्रारम्भ होता है, जहाँ स्वर्ग के अधिपति होने पर भी वे स्वयं को मृत्युलोक में अप्रतिष्ठित अनुभव करते हैं। इस प्रश्न के माध्यम से ग्रन्थ यह खोज करता है कि क्या प्रतिष्ठा वास्तव में बाह्य सम्मान, पद, प्रसिद्धि अथवा सामाजिक स्वीकृति का नाम है, अथवा वह चेतना की कोई गहन अवस्था है। इस उपनिषद् में इन्द्र को केवल एक वैदिक देवता के रूप में नहीं, अपितु समष्टि चेतना, मानव इन्द्रियों के अधिपति तथा समाज की सामूहिक मानसिक अवस्था के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। शिवमहापुराण में वर्णित प्रत्येक कल्प में नवीन इन्द्र की अवधारणा को दार्शनिक आधार प्रदान करते हुए यह प्रतिपादित किया गया है कि प्रत्येक नवीन सृष्टि के साथ एक नवीन सामूहिक चेतना का भी उदय होता है, जिसका प्रतीक इन्द्र है। इस प्रकार इन्द्र किसी स्थायी व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रत्येक कल्प में प्रकट होने वाली सामूहिक मानव-चेतना का द्योतक है।.

Related Results

Shaskiya Aspatalon Mein Mahila Narson Ki Karyasthitiyan Aur Samajik Pratishtha : Ek Samajshastriya Adhyayan (Sehore Jile Ke Vishesh Sandarbh Mein)
Shaskiya Aspatalon Mein Mahila Narson Ki Karyasthitiyan Aur Samajik Pratishtha : Ek Samajshastriya Adhyayan (Sehore Jile Ke Vishesh Sandarbh Mein)
प्रस्तुत शोधपत्र मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शासकीय अस्पतालों में कार्यरत महिला नर्सों की कार्यस्थितियों तथा उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा का समाजशास्त्रीय अध्ययन प्रस्तुत करता है। शासकीय...
वासवदत्तामा अलङ्कारविधान
वासवदत्तामा अलङ्कारविधान
वासवदत्ता कथाकाव्यका रचयिता सुबन्धु हुन् । सुबन्धु बाण र दण्डीका पनि पूर्ववर्ती मानिन्छन् । सुबन्धुरचित वासवदत्ता, बाणरचित कादम्बरी र दण्डीरचित दशकुमारचरित; यी तीन काव्यको समन्वयात...
भारतीय दर्शनेषु मोक्ष प्रक्रिया
भारतीय दर्शनेषु मोक्ष प्रक्रिया
सारांश मोक्ष मानव जीवन का परम लक्ष्य है, इसीलिये मानव के आदि संविधान वेद से लेकर आज तक सभी धर्मशास्त्रीय ग्रन्थों में मोक्ष का चिन्तन प्राप्त होता है। मोक्ष को मुक्ति, कैवल्य, निःश...
मानवतावादी जीवनदृष्टि: आधुनिक परिप्रेक्ष्य में
मानवतावादी जीवनदृष्टि: आधुनिक परिप्रेक्ष्य में
मानवतावादी जीवनदृष्टि में व्यष्टिगत् और समष्टिगत जीवन विकास के आदर्श निहित हैं। यह मनुष्य जीवन को इस धरती पर अति विशिष्ट जीवन के रूप में स्वीकारती है एवं मानव, प्रकृति और परमात्मा ...
वास्तुशास्त्रमा गृहारम्भ
वास्तुशास्त्रमा गृहारम्भ
पूर्वीय संस्कृतिमा मानव जीवनका चार आश्रममध्ये गृहस्थाश्रमलाई महत्त्वपूर्ण आश्रम मानिन्छ । गृहस्थाश्रमलाई   सुखमय,  रोगमुक्त, ऐश्वर्ययुक्त र शान्त बनाउने कल्याणकारी शास्त्रलाई वास्त...
नेपाली संस्कृतिमा प्रचलित पूर्णकलशको ऐतिहासिक विवेचना {Historical Analysis of Purnakalash in Nepalese Culture}
नेपाली संस्कृतिमा प्रचलित पूर्णकलशको ऐतिहासिक विवेचना {Historical Analysis of Purnakalash in Nepalese Culture}
जल प्राण वाहिनी शक्ति हो । पवित्रताको प्रतीक हो । जल बगेको, जमेकोवा पात्रमा संकलन गरिएको जस्तो स्वरुपमा रहे पनि सो पवित्र मानिन्छ र मानवसँग विभिन्न रुपमा प्रतक्ष सम्बन्ध राख्दछ । ज...
सीता—हरण खण्डकाव्यमा ईश्वर
सीता—हरण खण्डकाव्यमा ईश्वर
वाल्मीकि रामायणको विषयवस्तुलाई उपजीव्य बनाएर लेखिएको लक्ष्मीप्रसाद देवकोटाको ।सीता—हरण खण्डकाव्यमा ईश्वर’ नामक प्रस्तुत लेखमा ।सीता–हरण’ खण्डकाव्यअन्तर्गत ईश्वरीय स्वरूपका विषयमा व...
तंत्रवाद एवं मिथिला संस्कृति: एक समीक्षा
तंत्रवाद एवं मिथिला संस्कृति: एक समीक्षा
मिथिला बिहार राज्य प्रान्त का वह भू-भाग है जो गंगा नदी के उत्तर तथा भोजपुरी क्षेत्र के पूर्व में है तथा नेवारी नेपाल के दक्षिण में तथा बंगला प्रदेश के पश्चिम में है। इसका प्राचीन न...

Back to Top